नितिन गडकरी ने मनाया 69वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में 69वां जन्मदिन मनाया, पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं, समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को 69वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर सैकड़ों शुभचिंतकों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई दी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को बधाई दी।

गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर सुबह से ही लगातार लोगों का तांता लगा हुआ है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। फूल, गुलदस्ते, मालाएं, मंत्री की तस्वीरें लेकर लोग शहर के वर्धा रोड इलाके में गडकरी के आवास पर जमा हुए।

गडकरी ने शुभचिंतकों का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे सहयोगी मंत्री नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह भारत की अगली पीढ़ी को बुनियादी ढांचे और बेहतर संपर्क दिलाने के लिए किए जा रहे अनेक प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी गडकरी को शुभकामनाएं दीं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’मंत्री के परिवार ने ‘औक्षण’ नाम का एक पारंपरिक अनुष्ठान किया, जिसमें आरती कर व्यक्ति के दीर्घायु और कल्याण की कामना की जाती है।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.