
नयी दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी 20 लाख टन सालाना क्षमता वाली भोजूडिह कोकिंग कोयला वॉशरी में व्यावसायिक परिचालन शुरू करने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य इस्पात क्षेत्र को धुले हुए कोंकिंग कोयले की आपूर्ति बढ़ाना है। कोकिंग कोयला इस्पात उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है।

