डोरंडा में महिला का ATM कार्ड बदलकर 33 हजार की निकासी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ATM Fraud : राजधानी रांची के डोरंडा निवासी एक महिला का ATM कार्ड (ATM Card) बदलकर उसके खाते से मंगलवार को 33 हजार की निकासी कर ली गई।

मामले में पीड़ित महिला उम्मे कुलसुम ने आज बुधवार को डोरंडा थाना (Doranda Police Station) में प्राथमिककी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिक्की के अनुसार महिला डोरंडा में ATM से पैसा निकालने गई थी। इस दौरान ATM के बाहर पहले से खड़े कुछ युवकों ने ATM  के खराब होने की बात कही।

जब उन्होंने कार्ड लगाया तो स्क्रीन पर उनका पिन नंबर आने लगा। इसके बाद महिला वापस आ गई। लेकिन कुछ देर बाद ही उनके खाते से ₹35000 की निकासी हो गई।

Share This Article