साहिबगंज में ट्रेन से 9 लीटर विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर RPF और CPDS टीम ने ट्रेन जांच के दौरान 9 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार ले जाकर शराब बेचने वाला था।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj News : साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीपीडीएस टीम मालदा की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹9,840 बताई जा रही है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 23 मई को ट्रेन संख्या 63405 अप (आरपीएच-एसबीजी पैसेंजर) में बरहरवा से साहिबगंज तक जांच अभियान चलाया जा रहा था। ट्रेन के साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचने के बाद कोचों की सघन जांच की गई।

संदिग्ध गतिविधि देख युवक को पकड़ा गया

जांच के दौरान कोच संख्या ER-218199 में एक युवक को प्लास्टिक बैग छिपाने की कोशिश करते हुए देखा गया। शक होने पर टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

गिरफ्तार युवक की पहचान राकेश कुमार उर्फ कृष्णा कुमार (22) के रूप में हुई है, जो मुंगेर (बिहार) का निवासी बताया गया है।

बैग से वोडका और व्हिस्की की बोतलें बरामद

तलाशी के दौरान युवक के बैग से 4 बोतल वोडका (750 ML), 5 बोतल व्हिस्की (750 ML) और 6 बोतल वोडका (375 ML) बरामद हुई। कुल मिलाकर 9000 ML यानी 9 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शराब कटिहार क्षेत्र के स्थानीय बाजार से खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहा था। हालांकि, शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

कार्रवाई के बाद आरोपी और जब्त शराब को उत्पाद विभाग, साहिबगंज को सौंप दिया गया। इस मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कांड संख्या 65/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।