झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत 21 जिलों में बारिश के आसार, घने कोहरे का येलो अलर्ट…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather) एक बार फिर से करवट लेने वाली है है। आज रविवार को राज्य के 21 जिलों में बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।

केवल कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले बारिश से अछूते रह सकते हैं। वहीं, सोमवार 30 दिसंबर को रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है। बारिश और बादलों के छंटने के बाद हवाओं का झारखंड की ओर रुख होने से ठंड में इजाफा होगा।

रांची के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी 

शनिवार रात Ranchi के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

रांची का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक है।

बादलों के कारण रांची समेत अन्य शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को झारखंड के 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, दुमका, देवघर, गोड़्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार को झारखंड में घने बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों में पलामू, संताल और उत्तरी जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा।

Share This Article