झारखंड में शीतलहर का कहर! खूंटी सबसे ठंडा, कल से आसमान में दिखेंगे बादल …

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : उत्तर-पूर्व से चल रही ठंडी हवाओं (Cold Winds) के कारण Jharkhand में शुक्रवार को शीतलहर जैसे हालात बने रहे।

राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इस दौरान खूंटी (Khunti) 5.3℃ के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, वहीं सिमडेगा (Simdega) के बानो में अधिकतम तापमान 26.5℃ दर्ज किया गया।

कल से आसमान में दिखेंगे बादल

Ranchi मौसम केंद्र के अनुसार, 5 और 6 जनवरी को सुबह के समय राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। कोहरा छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल देखे जा सकते हैं।

7 से 9 जनवरी के बीच सुबह हल्के कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा। राजधानी रांची में 4 जनवरी को तापमान 11℃ से 24℃ और 5 जनवरी को 13℃ से 25℃ के बीच रहने की संभावना है।

जिलों का तापमान:

रांची: 8 – 22.9℃

जमशेदपुर: 9.8 – 24.2℃

डाल्टनगंज: 7.4 – 21.4℃

बोकारो: 8.1 – 22℃

देवघर: 6.7 – 22.5℃

धनबाद: 6.2 – 20.6℃

गढ़वा: 6.9 – 21.9℃

हजारीबाग: 6.9 – 19.9℃

खूंटी: 5.3 – 26.2℃

सिमडेगा: 6.3 – 26.5℃

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आगामी दिनों में हल्की गर्माहट के बावजूद ठंड का असर बना रहेगा। सुबह और रात के समय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Share This Article