झामुमो में शामिल हो सकती हैं नीरू शांति भगत, इस्तीफा के बाद…

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Neeru Shanti Bhagat: आजसू पार्टी की नेत्री नीरू शांति भगत (Neeru Shanti Bhagat) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह पार्टी की लोहरदगा विधानसभा प्रभारी थीं।

चर्चा है कि वह जल्द ही झामुमो में शामिल हो सकती हैं। लोहरदगा के विधायक रहे स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी इस बार लोहरदगा से NDA प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थीं।

नीरू ने कहा…

उन्होंने अपना इस्तीफर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) को भेज दिया है। नीरू ने कहा कि वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद भविष्य के संबंध में निर्णय लेंगी।

पार्टी अध्यक्ष को दिये इस्तीफा में उन्होंने पार्टी से मिले मान-सम्मान व स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही सुझाव दिया है कि पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को अपनी बोली, बात-व्यवहार व लेखनी में भद्रता और सौम्यता लाने का प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने लिखा है कि झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) के इतिहास की भी जानकारी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देनी चाहिए।

Share This Article