Latest Newsझारखंडपलामू में महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पलामू में महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Woman Committed Suicide: पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कसवाखाड़ निवासी रोहित चौहान की पत्नी रेशमा देवी (22 )की जहरीला पदार्थ खाने से बुधवार को मौत (Death) हो गयी।

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बुधवार को MRMCH में शव (Dead Body) का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार रेशमा देवी (Reshma Devi) अपने चार माह के बच्चे और सास के साथ ससुराल में रह रही थी। बुधवार सुबह सास खेत पर गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था।

रेशमा की 2023 में हुई थी शादी

खेत से वापस आने पर सास ने देखा कि रेशमा बेड पर तड़प रही थी। तत्काल उसे नावाजयपुर स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए MRMCH रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि किसी प्रकार की कोई बात नहीं है। पति और ससुर गोवा में मजदूरी करते हैं। घर पर सास और बहू दोनों मिलजुल कर रहते थे।

मंगलवार को रेशमा अपने चार माह के बच्चे को सेवा सदन में इलाज कराकर ससुराल वापस आई थी। किस कारण से उसने जहरीला पदार्थ खाया, यह परिजनों को भी समझ में नहीं आ रहा है। रेशमा की शादी 2023 में हुई थी। उसका मायका पांकी थाना क्षेत्र के सूरजवन में है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...