झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह से मिले कांग्रेस कोटे के मंत्री

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह से रविवार को कांग्रेस कोटे के मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख ने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संगठन और सरकार के बीच सही सामंजस्य बनी रहे।

इसके लिए आरपीएन सिंह ने दिशा निर्देश भी दिया।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने रविवार को बताया कि पार्टी के मंत्रियों के अलावे  कार्यकारी अध्यक्षों, जोनल कोऑर्डिनेटर, जिला अध्यक्षों ने प्रभारी से मुलाकात की।

प्रभारी ने सभी जोनल कोऑर्डिनेटर को यह निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में संगठन की रफ्तार को बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें की कार्यकर्ताओं व संगठन एवं सरकार में सही सामंजस्य स्थापित हो।

सिंह ने यह भी निर्देश ल दिया कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर पूरी मुखरता के साथ पार्टी जनता के साथ सीधा संवाद करे।

मुलाकात करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, राजेश ठाकुर, रमा खलखो आदि शामिल थे।

Share This Article