झारखंड : राजस्व कर्मियों की कल से होने वाली हड़ताल स्थगित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजस्व कर्मियों का 23 फरवरी से होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक संघ की ओर से निर्णय लिया गया।

वहीं, रविवार को समाहरणालय परिसर में राजस्व उप निरीक्षक संघ और राजस्व सेवा संघ की संयुक्त बैठक में रातू के राजस्व कर्मी को गोली मारे जाने की निंदा करते हुए सभी ने अपराधी के अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

दोनों संगठनों ने गिरफ्तारी होने और पूर्व से चली आ रही मांगों को पूरा किए जाने को लेकर आंदोलन करने की बात कही।

Share This Article