झारखंड में हथियार के साथ नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih : गिरिडीह पुलिस लगातार Search Operation के जरिये प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के नक्सलियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर CRPF के साथ जिला पुलिस ने SP Doctor Vimal Kumar को मिले गुप्त सूचना पर दो नक्सली पति -पत्नी को गिरफ्तार कि है।

मंगलवार को Madhuban थाना में प्रेसवार्ता कर ASP Abhiyaan Surjit Kumar और SDPO Sumit Prasad ने संयुक्त रूप सेबताया कि जमुआ थाना इलाके के गनियाडीह गांव निवासी तालेश्वर हांसदा उर्फ सेरमा अपनी पत्नी मालती मुर्मू उर्फ गुडी उर्फ गुड़िया के साथ मधुबन थाना इलाके के टेसाफुली जंगल के पहाड़ी इलाके में किसी बड़े नक्सली दस्ते के शीर्ष नेताओं से मिलने जा रहे थे।

इस सूचना के आधार पर ASP सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में CRPF और जिला पुलिस बल की टीम ने सर्च ऑपरेशन के तहत हार्डकोर प्रयाग मांझी दस्ते के सक्रिय सदस्य रहे पति पत्नी नक्सली तालेश्वर हांसदा और Malati Murmuको गिरफ्तार करने में सफल रही। इनके पास से 9mm Pistol और दो गोली बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान दोनो नक्सली पति- पत्नी ने कबूला कि वो दोनों नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान ASP अभियान सुरजीत ने कहा कि दोनो के खिलाफ कोई नक्सली कांड का केस दर्ज है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article