युवक ने दर्दनाक मौत को लगाया गले! पहले काटी गर्दन फिर कुएं में कूद कर दी जान…

Newswrap
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : गुमला जिले के Sisai थाना क्षेत्र में सोमवार की दिन रात एक युवक ने बेरहमी से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंडरिया लुलहवा गांव निवासी 28 वर्षीय Vijay Kullu के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहले सब्जी काटने वाली बैठी से अपना गला काट लिया और फिर 500 मीटर दूर स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग एकजुट हुए और तुरंत कुएं से विजय कुल्लू को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को Postmartem के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की मां मंगरी देवी ने इस घटना को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या का कम क्यों उठाया।

Share This Article