NH-33 पर 50 KM की दूरी के अंदर चल रहे तीन जगह पर टोल प्लाजा, अब…

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Ramkumar Pahan : पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari द्वारा दो टोल गेट के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी रखने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित Toll Gate को तीन माह के भीतर बंद करने के निर्णय से आम जनता को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा, “मैंने पूर्व में ही हेसल टोल प्लाजा निर्माण का विरोध किया था, क्योंकि यह Ormanjhi के पुंदाग टोल से मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नियमों का उल्लंघन है और लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालता है।”

NH-33 पर नियमों की अनदेखी

पूर्व विधायक ने बताया कि NH-33 पर मात्र 50 किलोमीटर की दूरी के भीतर तीन Toll Plaza संचालित किए जा रहे हैं। चुटुपालू, तुरुप और बुंडू में टोल वसूली हो रही है, जो कि गडकरी की घोषणा और NHAI के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने सरकार से इन टोल प्लाजा को हटाने की मांग की।

ये है 10 सेकंड का नियम

NHAI ने हाल ही में टोल बूथ पर वेटिंग टाइम को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। नए नियम के अनुसार, अगर कोई वाहन टोल बूथ पर 10 सेकंड से ज्यादा समय तक कतार में फंसा रहता है, तो उसे बिना टोल टैक्स चुकाए जाने दिया जाएगा।

जानें 100 मीटर का नियम

इसके अलावा, NHAI के एक और निर्देश के तहत, किसी भी टोल प्लाजा पर वेटिंग लाइन 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर वाहनों की कतार 100 मीटर से लंबी होती है, तो उस टोल लेन में खड़े वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

100 मीटर की सीमा की पहचान के लिए टोल लेन में पीली लाइन मार्कर लगाया जाता है, जिसे देखकर यात्री और टोल प्लाजा प्रबंधन कतार की लंबाई का अंदाजा लगा सकते हैं। यह नियम टोल प्लाजा पर भीड़भाड़ को कम करने और यातायात को सुचारू रखने के लिए लागू किया गया है।

 

Share This Article