कुत्तों के हमले में 5 साल के मासूम की मौत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद जिले के गोविंदपुर क्षेत्र के भोला नाथ बसरिया स्थित 4 नंबर यादव बस्ती में शुक्रवार को एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। मृतक की पहचान अंकित यादव के रूप में हुई है, जो कुंदन यादव का बेटा था। बताया जा रहा है कि अंकित अपने घर से थोड़ी दूरी पर एक मंदिर के पास गया हुआ था। तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के शरीर को बुरी तरह नोच डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दुख और गुस्से का माहौल बन गया है।

इलाके में गुस्सा घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार वाले भी तुरंत वहां पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित जगह भेजा जाए और उनकी संख्या को नियंत्रित करने के लिए स्थायी उपाय किए जाएं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।