मंईयां सम्मान योजना : बढ़ाई गई आधार लिंक की समय सीमा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आधार लिंक की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दी है। इस फैसले से योजना की लाभार्थी महिलाओं को राहत मिलेगी और वे बिना किसी रुकावट के अपने खातों में राशि प्राप्त कर सकेंगी।

सरकार के इस निर्णय से उन महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो अब तक किसी कारणवश अपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं करवा पाई थीं। इससे पहले, आधार लिंक की समय सीमा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, जिससे कई लाभुक महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

सरकार का कहना है कि समय सीमा बढ़ाने का उद्देश्य सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ सुनिश्चित करना है। योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है, जिसके लिए आधार लिंक अनिवार्य किया गया है।

अब लाभार्थी महिलाओं के पास 31 मार्च 2025 तक का समय है ताकि वे आवश्यक दस्तावेज पूरे कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Share This Article