झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: झारखंड के अधिकांश जिलों में गुरुवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। रांची समेत कई जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हल्की बारिश से रांची में तापमान में लगभग छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह में रांची में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया जो बुधवार को 29.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई।

ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पूर्व में ही गुरुवार और शनिवार को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी, मध्यवर्ती और पश्चमी जिलों के कई इलाकों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

Share This Article