HomeUncategorizedनिशानेबाज मनु भाकर के उत्पीड़न के आरोपों से एयर इंडिया ने किया...

निशानेबाज मनु भाकर के उत्पीड़न के आरोपों से एयर इंडिया ने किया इनकार

Published on

spot_img

नई दिल्ली: सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने निशानेबाज मनु भाकर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर दो स्टाफ द्वारा उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

एयर इंडिया ने दावा किया कि भाकर जब 19 फरवरी को अपनी मां के साथ दिल्ली से भोपाल जा रही थीं तो उनसे वैध दस्तावेज मांगे गए थे। इस दौरान उनसे कोई बदसलूकी नहीं की गई थी।

जबकि मनु ने एयरलाइन के स्टाफ पर ‘उत्पीड़न’ और ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया था।

कंपनी ने कहा, हमारे कर्मचारी मनोज गुप्ता पूरे समय काउंटर पर थे और उन्होंने किसी भी समय भाकर से सीधे तौर पर बात नहीं की। इसे सीसीटीवी की फुटेज से भी देखा जा सकता है।

इसलिए उनके द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप का मामला पैदा ही नहीं होता।

साथ ही सीसीटीवी के फुटेज घूस लेने के आरोपों और मोबाइल फोन छीनने के आरोपों को भी गलत साबित करते हैं।

 राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदकधारी पिस्टल निशानेबाजी विजेजा मनु ने एयरलाइन से इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जबकि कंपनी ने उनके आरेापों को गलत और निराधार बताया है।

एयर इंडिया के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट काउंटर पर प्रवेश के समय भाकर ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास एक एयर पिस्टल और 0.22 बोर गन है।

जब उन्हें काउंटर पर तैनात अधिकारियों ने हथियार के लिए आवश्यक दस्तावेज लाने की सलाह दी तो वो भड़क गईं।

 कंपनी का कहना है कि विमान में इस प्रकार के हथियार लेकर जाने के लिए कुछ अनिवार्य प्रक्रियाएं और दस्तावेज आवश्यक होते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...