बिहार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफे का किया ऐलान

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Political News : बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। दिलीप जायसवाल ने अपनी इस्तीफे की वजह भी बताई और कहा कि पार्टी का ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का सिद्धांत है, और वह उसी पर चलेंगे।

जायसवाल ने इस निर्णय पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी।

कैबिनेट विस्तार पर दिलीप जायसवाल की टिप्पणी

इस्तीफे के बाद, दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार राज्य के मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और वह इस मामले में निर्णय लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। जायसवाल ने बताया कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार को लेकर अधिक जानकारी दी जाएगी।

इस घटनाक्रम से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है, क्योंकि दिलीप जायसवाल का इस्तीफा और कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर उनके बयान ने चर्चा को नया मोड़ दिया है।

Share This Article