जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब 2 घंटे देर से चलेगी, समय में हुआ बदलाव

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Railway Alert!: रांची से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, लिंक रेक के विलंब के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:25 बजे की बजाय अब 16:25 बजे रांची से प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय परिवर्तन के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और स्टेशन पर आने से पहले ट्रेन का समय जरूर जांच लें।

क्यों किया गया बदलाव

लिंक रेक के देर से पहुंचने के कारण यह निर्णय लिया गया है। रेलवे ने कहा कि समय में बदलाव सिर्फ 1 मार्च 2025 के लिए किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और ट्रेन सेवा अपने निर्धारित समय पर लौट आएगी।

Share This Article