झारखंड में राम मंदिर निर्माण के लिए बच्चे ने गुलक तोड़कर दिया 1660 रुपये का दान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान खूंटी में जोरदार ढंग से चलाया जा रहा है। स्थानीय विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा स्वयं घर-घर घूमकर निधि संग्रह कर रहे हैं।

मंगलवार को लोगो को उस समय आश्चर्य हुआ जब छह साल के बच्चे आरव आराध्य ने अपना गुलक तोड़कर श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए 1660 रुपये विधायक को सौंपे।

विधायक सहित अन्य लोगों ने इसके लिए बच्चे की पीठ थपथपायी। आरव आराध्यक्ष विहिप के जिला मंत्री प्रियांक भगत का पुत्र है।

निधि समर्पण कें तहत खूंटी अरुण कुमार भगत ने 11000, ललन जायसवाल ने 11000, शिव कुमार भगत ने 11000, विजय जायसवाल ने 5100, जीएस मुंडा ने 5100, वरीय अधिवक्ता लष्मीकांत मिश्र ने 5100 और जैन समाज ने 21000 रुपये विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा को सौंपे।

समर्पण अभियान के खूंटी जिला प्रमुख वीरेंद्र सोनी की देखरेख में निधि संग्रह किया जा रहा है।

Share This Article