Homeझारखंडनक्सलियों की साजिश नाकाम! पुलिस ने जंगल से 5 उग्रवादियों को दबोचा

नक्सलियों की साजिश नाकाम! पुलिस ने जंगल से 5 उग्रवादियों को दबोचा

Published on

spot_img

Khunti Police Arrest PLFI: खूंटी पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के 5 सक्रिय सदस्यों को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया है।

ये उग्रवादी ठेकेदारों से लेवी वसूलने, दहशत फैलाने और संगठन के विस्तार की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को जंगल में घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान रांची जिले के पवन कुमार उर्फ पवन महतो (26), करमा बारला (38), रामगढ़ के सेंटू सिंह (20), पतरातू के अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह (22) और दीपक मुंडा (20) के रूप में हुई है। इनके पास से एक देसी कारबाइन, मैगजीन, एक जिंदा गोली, PLFI के छह पर्चे, चार बाइक, पांच मोबाइल और एक बैग बरामद किया गया।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

तोरपा के SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि SP अमन कुमार को सूचना मिली थी कि PLFI के नक्सली जंगल में बैठक कर संगठन विस्तार और लेवी वसूली की योजना बना रहे हैं। इसके बाद SDPO के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने शनिवार को जंगल में छापेमारी कर चारों ओर से घेराबंदी कर पांचों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

बेरोजगार युवाओं को संगठन में भर्ती कर रहा था सेंटू सिंह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि PLFI अब स्थानीय स्तर पर नए कैडर नहीं जुटा पा रहा। इसी वजह से संगठन के शीर्ष नेता अन्य इलाकों के युवाओं को बहला-फुसलाकर भर्ती कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सेंटू सिंह बेरोजगार युवाओं को बाइक, महंगे कपड़े और मोबाइल का लालच देकर संगठन में जोड़ता था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...