Homeझारखंडझारखंड में बारिश की दस्तक, तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसेंगे...

झारखंड में बारिश की दस्तक, तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम (Jharkhand Weather) ने करवट बदल ली है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रांची समेत कई जिलों में बादल छाने लगे हैं। सोमवार दोपहर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

19 मार्च से शुरू होगी बारिश, 22 तक जारी रहेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 19 मार्च से दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20, 21 और 22 मार्च को भी कुछ इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव, चाईबासा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

पिछले 24 घंटों में चाईबासा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41°C दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.3°C तक गिर गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ने की आशंका है।

इन जिलों के लिए अलर्ट, संभलकर रहें

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, जिससे हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

बदलते मौसम को देखते हुए किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की अपील की गई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...