HomeUncategorizedकिसान कांग्रेस 26 फरवरी को कृषि मंत्रालय का घेराव करेगी

किसान कांग्रेस 26 फरवरी को कृषि मंत्रालय का घेराव करेगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: किसान कांग्रेस ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के तीन महीने पूरे होने पर 26 फरवरी को कृषि मंत्रालय का घेराव करने का ऐलान किया।

किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने मीडिया से कहा ‎कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को तीन महीने पूरे होने पर, किसान कांग्रेस केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का घेराव करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय कृषि मंत्रालय में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने इस कदम को पिछले तीन महीनों से किसानों के मुद्दों की अनदेखी कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जगाने का प्रयास बताया है।

सोलंकी ने कहा कि किसान कांग्रेस दिल्ली-हरियाणा टिकरी सीमा पर पहले दिन से ही किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा ‎कि हम पहले दिन से किसानों के साथ खड़े हैं। हम किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कई रैलियां कर चुके हैं। सोलंकी ने कहा कि अब तक तीन कृषि कानूनों का

विरोध करते हुए 200 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी किसान आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा ‎कि किसान कांग्रेस किसानों के अधिकारों और मांगों के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी सरकार इन तीन कानूनों को वापस नहीं लेती, किसान कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसानों के साथ एकजुटता से खड़ी रहेगी।

इससे पहले सरकार के साथ किसानों की 11 दौर की वार्ता अनिर्णायक रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...