झारखंड में अबुआ आवास योजना की नई शुरुआत, सहायता राशि बढ़कर 2 लाख रुपये हुई

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की सहायता राशि 1.30 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने की प्रक्रिया शुरू की। इसे झारखंडवासियों के लिए गरिमापूर्ण जीवन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

2025-26 के लिए लक्ष्य बढ़ा, प्रचार अभियान की घोषणा

मंत्री ने 2025-26 के लिए आवास योजनाओं का लक्ष्य बढ़ाने और अबुआ आवास योजना में 1% कोटा आकस्मिक परिस्थितियों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया।

पंचायत स्तर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी, सीएम और मंत्री की तस्वीरों के साथ प्रचार सामग्री होगी।

230.79 करोड़ का वितरण, 3000 करोड़ खर्च का लक्ष्य

अबुआ आवास योजना के तहत 230.79 करोड़ रुपये एक सप्ताह में लाभुकों को वितरित करने और 2025-26 के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, प्रधानमंत्री जनजातीय मानवाधिकार आवास योजना में सामग्री आपूर्ति और निर्माण की समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Share This Article