मुखी समाज की विधायक सरयू राय से गुहार, पुरानी व्यवस्था लागू कर फिर से जारी हो जाति प्रमाण पत्र

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड के मुखी समाज ने गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जाति प्रमाण पत्र के लिए पहले वाली व्यवस्था, जिसमें मुखिया और स्थानीय पदाधिकारी की सिफारिश पर प्रमाण पत्र मिलता था, उसे फिर से लागू किया जाए।

समाज के अध्यक्ष मनोज मुखी, सुरेश मुखी, राजू मुखी, नितिन मुखी, संदीप मुखी, देव मुखी, संजय कंसारी, पोरेस मुखी और अनिकेत मुखी ने ज्ञापन में कहा कि वे झारखंड के मूल निवासी हैं, उनकी पीढ़ियां यहीं गुजरी हैं। समाज के ज्यादातर लोग भूमिहीन और मेहनत-मजदूरी करने वाले हैं।

जाति प्रमाण पत्र न मिलने से नई पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। उन्होंने बताया कि अब खतियान मांगा जा रहा है, जो उनके पास नहीं है। समाज ने विधायक से अपील की कि पुरानी व्यवस्था बहाल कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया आसान की जाए।

Share This Article