कोयल नदी में डूबने से बीटेक छात्र प्रत्युष राज उर्फ आर्यन की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में रविवार को एक दुखद हादसे में कोयल नदी में डूबने से 21 वर्षीय बीटेक छात्र प्रत्युष राज उर्फ आर्यन की मौत हो गई। प्रत्युष राजेश कुमार साहू के पुत्र थे और शहर के संजय गांधी पथ के निवासी थे।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि आर्यन अपने चार दोस्तों के साथ कोयल नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी आर्यन के साथ मौजूद दोस्तों ने स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आर्यन को सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

छुट्टियों में घर आए थे आर्यन

प्रत्युष उर्फ आर्यन चंडीगढ़ में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों के लिए अपने घर लोहरदगा आया था। इस हादसे ने उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सदर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गहरे पानी में डूबने को मौत का कारण बताया गया है। पुलिस ने दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

Share This Article