पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्यपाल से की मुलाकात, Education और Land Issues पर सौंपा ज्ञापन

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: बुधवार को झारखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने राज्यपाल को विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा।

शिष्टमंडल ने सरकारी विश्वविद्यालयों के अधीन कॉलेजों में इंटरमीडिएट कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही, उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जनजातीय समाज के शिक्षाविदों के साथ अलग से बैठक और राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति पदों पर स्थानीय लोगों की नियुक्ति का आग्रह किया गया।

Land Transfer की समस्या उठाई

बंधु तिर्की ने बताया कि राज्य में अवैध भूमि हस्तांतरण की बढ़ती घटनाओं पर भी राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया गया। शिष्टमंडल ने सुझाव दिया कि इस मुद्दे पर जनजातीय समाज के विशेषज्ञों के साथ संवाद कर जरूरी कदम उठाए जाएं।

राज्यपाल के प्रयासों की सराहना

बंधु तिर्की ने कहा कि राज्यपाल द्वारा उच्च शिक्षा में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास और संवाद सराहनीय हैं। इस मुलाकात में पूर्व महापौर रमा खलखो सहित शिष्टमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Share This Article