DSPMU में मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए 23 जून तक करें आवेदन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री इन मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि इच्छुक और योग्य छात्र 23 जून तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत तैयार सिलेबस के अनुसार यह चार वर्षीय कोर्स प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, और फिल्म निर्माण से जुड़ी तकनीकी व सृजनात्मक कौशलों पर केंद्रित है। कोर्स में छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे मीडिया और मनोरंजन उद्योग में रोज़गार की व्यापक संभावनाएं खुलती हैं।

Share This Article