झारखंड ATS करेगी गैंगस्टर मयंक सिंह से 6 दिन की पूछताछ

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड ATS की टीम कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा से अगले छह दिनों तक गहन पूछताछ करेगी। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक को रामगढ़ जेल से रांची के धुर्वा स्थित ATS मुख्यालय लाया गया। मयंक सिंह को हाल ही में अजरबैजान से झारखंड लाने के बाद न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल में रखा गया था।

अदालत से मिला 6 दिन का रिमांड

अदालत से छह दिनों के रिमांड की अनुमति मिलने के बाद ATS की टीम ने मयंक को रांची लाया है। सुनील मीणा, मारे गए गैंगस्टर अमन साहू का सबसे करीबी और भरोसेमंद सहयोगी था। ATS उससे विभिन्न आपराधिक मामलों, गिरोह के हथियारों, और अन्य गतिविधियों के बारे में पूछताछ करेगी। उम्मीद है कि इस पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी।

23 अगस्त को अजरबैजान से लाया गया था सुनील मीणा

पिछले 23 अगस्त को सुबह, झारखंड ATS के SP ऋषभ झा के नेतृत्व में एक टीम ने सुनील मीणा को अजरबैजान से रांची लाया था। सुनील मीणा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का करीबी सहयोगी रहा है। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में कुल 48 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले हजारीबाग जिले में हैं। हजारीबाग के बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा, और हजारीबाग सदर पुलिस स्टेशनों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Share This Article