झारखंड में कल तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड में गुरुवार (28 अगस्त 2025) को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

29-30 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त 2025 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार, और चतरा) को छोड़कर शेष क्षेत्रों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। नागरिकों से सावधानी बरतने और वज्रपात से बचने की सलाह दी गई है।

Share This Article