रांची में रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्ट टेक’ का आयोजन, CM हेमंत सोरेन को न्योता

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके रांची स्थित आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने CM को बताया कि रांची में 19 से 21 सितंबर 2025 तक ‘ईस्ट टेक’ रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। ये इवेंट ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में होगा।

CM को न्योता

संजय सेठ और मेजर जनरल मान ने हेमंत सोरेन को इस रक्षा प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया। ये संगोष्ठी रक्षा क्षेत्र की नई तकनीकों और हथियारों को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। इसमें देश के रक्षा उद्योग, स्टार्टअप्स और सैन्य बल अपनी ताकत दिखाएंगे। CM ने न्योते पर सकारात्मक रुख दिखाया।

Share This Article