झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग ने 13 नवंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा के अलावा छत्तीसगढ़ से सटे गुमला और सिमडेगा में ठंडी हवाओं का असर रहेगा।

मंगलवार को मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से राज्य में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के अन्य जिलों में रहने वालों को भी ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, तापमान में गिरावट

देश के उत्तरी हिस्सों में बर्फबारी से झारखंड में ठंडी पछुआ हवाएं तेज हो गई हैं। आनंद ने कहा कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान 30.8°C (चाईबासा) और न्यूनतम 8.5°C (गुमला) रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह कड़ी कनकनी और रात में सिहरन महसूस की गई।

Share This Article