झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज से 34 दिनों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। राज्य के चार अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटरों में यह Training कराई जा रही है।

गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन विभाग के DIG ने सभी जिला समादेष्टाओं को आदेश जारी कर दिया है। निर्देश में कहा गया है कि जिन जवानों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है, उनकी सूची में पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर प्रमाणित किया जाए।

इसके अलावा जवानों को यह भी बताया गया है कि वे भोजन (मेसिंग) और रोजमर्रा के सामान के लिए पर्याप्त पैसे तथा अपना जरूरी सामान साथ लेकर आएं।

कहां किस जिले के जवानों को भेजा गया?

केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, धुर्वा रांची – कुल 400
लोहरदगा 03, जमशेदपुर 70, सरायकेला 63, पलामू 02, गुमला 17, चाईबासा 52, बोकारो 52, लातेहार 25, कोडरमा 01, सिमडेगा 14, चतरा 50, रामगढ़ 44, दुमका 07

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग – कुल 430
लोहरदगा 30, खूंटी 60, चाईबासा 50, कोडरमा 70, रामगढ़ 69, सिमडेगा 25, गुमला 50, सरायकेला 60

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, दुमका – कुल 400
देवघर 26, गोड्डा 35, साहिबगंज 45, पलामू 60, बोकारो 40, जामताड़ा 100, पाकुड़ 58, रांची 34

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पलामू – कुल 270
गढ़वा 32, लातेहार 20, पाकुड़ 24, रांची 80, चतरा 40, दुमका 20, धनबाद 54

यह प्रशिक्षण (Training) होमगार्ड जवानों को और ज्यादा सक्षम बनाने के लिए कराया जा रहा है, ताकि वे आगे अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभा सकें।

Share This Article