झारखंड के सभी थानों में लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी होगी

झारखंड के 606 थानों में 8,854 हाईटेक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग 18 महीने तक सुरक्षित रहेगी, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police Modernization : झारखंड पुलिस राज्य के सभी थानों को हाईटेक निगरानी प्रणाली से लैस करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत राज्य के 606 थानों में कुल 8,854 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें वीडियो के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होगी।

रांची के जगरनाथपुर थाना में मंगलवार से घोड़ों की जांच शुरू हो गई। अपराधी के तौर पर नामकुम थाना, जगन्नाथपुर थाना और एसटी-एससी थाना में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों ने कैमरों की क्वालिटी और माइक्रोफोन सिस्टम की जांच की।

योजना के अनुसार थानों के मेन गेट, लॉकअप, कॉरिडोर, लॉबी, रिसेप्शन, इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर कक्ष सहित लगभग सभी हिस्सों को निगरानी दायरे में लाया जाएगा। वाशरूम के बाहर भी कैमरे लगाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान मयूर पटेल, राकेश रंजन और पारस राणा समेत अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग के अनुसार, कैमरों से रिकॉर्ड होने वाली ऑडियो-वीडियो फुटेज को 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पुलिस हिरासत में होने वाली घटनाओं पर नियंत्रण, पूछताछ में पारदर्शिता बढ़ाना और मनमानी की आशंका को कम करना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।