
कोहिमा : नागालैंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अलुन हैंगसिंग ने मंगलवार को कोहिमा स्थित लोकभवन में राज्यपाल नंद किशोर यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आयोग के माध्यम से बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, संरक्षण और कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों और पहलों से राज्यपाल नंद किशोर यादव को अवगत कराया। साथ ही, इस दिशा में भविष्य की योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।


