
नई दिल्ली : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन किया। भारत टेक्स 2026 प्रदर्शनी 14 से 27 जुलाई तक चलेगी। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कपड़ा व्यवसायियों और बुनकरों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नये द्वार खोलेगी। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पवित्र मार्गरिटा, सचिव नीलम शमी राव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

