
पटना : बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मंगलवार को मृत बंटी यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। न्यू करबिगहिया में बीते दिनों अपराधियों ने बंटी यादव का अपरहण कर हत्या कर दी थी। इस दौरान उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से बात कर अपराधियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। रामकृपाल यादव ने कहा कि बंटी यादव की हत्या करनेवाले दोषियों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करे और उनके परिजनों को न्याय दिलाए।

