Homeझारखंडदिल्ली से लौटे झारखंड के CM हेमंत सोरेन, सियासी अटकलों पर लगा...

दिल्ली से लौटे झारखंड के CM हेमंत सोरेन, सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand CM Hemant Soren returns from Delhi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पांच दिनों की दिल्ली यात्रा पूरी करके रांची लौट आए हैं।

CM के राजधानी से बाहर रहने को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। लोग अनुमान लगा रहे थे कि दिल्ली दौरे का कोई बड़ा राजनीतिक मतलब हो सकता है। हालांकि, अब उनके लौट आने से इन अटकलों पर विराम लग गया है।

पार्टी का बयान – दिल्ली दौरा निजी, BJP से नहीं हुई बातचीत

इससे पहले भी पार्टी प्रवक्ताओं और नेताओं ने साफ कहा था कि मुख्यमंत्री निजी कारणों से दिल्ली गए हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि BJP के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नहीं चल रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बिना वजह अफवाहें फैलाई जा रही थीं और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

रांची में कई थाना प्रभारी बदले, नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

रांची में बुधवार को पुलिस प्रशासन ने कई थानों में बदलाव किया है। हिंदपीढ़ी थाना (Hindpiri Police Station) में अब रंजीत प्रसाद प्रभारी होंगे।

वहीं, सुनील कुमार कुशवाहा को सुखदेवनगर थाने की कमान दी गई है। इसके अलावा टाटीसिलवे थाने की जिम्मेदारी हंसे उरांव को सौंपी गई है। अनगड़ा क्षेत्र में अब रविंद्र सिंह नई जिम्मेदारी निभाएंगे।

बेहतर पुलिस व्यवस्था की तैयारी

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह बदलाव कानून–व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए हैं। माना जा रहा है कि इससे इलाके में पुलिसिंग में सुधार होगा और लोगों को जल्द ही इसका असर दिखाई देगा।

spot_img

Latest articles

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

कई ट्रेन प्रस्ताव अटके, RTI में खुलासा

Many Train Proposals Are Stuck: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक RTI में...

खबरें और भी हैं...