ट्रेन से 14 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Three Smugglers Arrested : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत रांची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है।

कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर RPF पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया।

ट्रेन के कोच से मिले संदिग्ध बैग

गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन संख्या 15027 के कोच एस-3 की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान तीन बैग संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिनके पास दो पुरुष और एक महिला बैठे हुए थे। RPF टीम ने तीनों से बैग के संबंध में पूछताछ की।

पूछताछ में कबूला गांजा होने की बात

पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि बैग उनके ही हैं, लेकिन बैग में रखे सामान के बारे में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार उनमें से एक व्यक्ति ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

14 किलो गांजा बरामद, बाजार कीमत सात लाख

इसके बाद RPF की टीम ने तीनों संदिग्धों को उनके बैग के साथ प्लेटफॉर्म पर उतार लिया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

प्लेटफॉर्म पर की गई जांच में तीनों बैग से कुल 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

मादक पदार्थ की पुष्टि होने के बाद RPF ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RPF ने कहा है कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में नशे के कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share This Article