Lok Bhavan March on January 5: प्रदेश कांग्रेस ने मनरेगा को खत्म करने और उसका नाम बदलने के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए 5 जनवरी को लोकभवन (Lok Bhavan) मार्च करने का ऐलान किया है।
यह मार्च मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) से शुरू होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिलों के ओबीसी जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारी और भागीदारी (Participation) को लेकर चर्चा हुई।
ऑनलाइन बैठक में बनी रणनीति
Online Meeting में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए मनरेगा का नाम बदलकर ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर चोट कर रही है।
इससे मजदूरों की कमर टूट रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में आंदोलन करने का फैसला लिया है।
झारखंड में होगा विशाल धरना-प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड में 5 जनवरी को एक विशाल धरना-प्रदर्शन और लोकभवन मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने OBC विभाग के सभी साथियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं। उनका कहना था कि यह आंदोलन गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के हक की लड़ाई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसे रोजगार आधारित योजना से करोड़ों ग्रामीण परिवार जुड़े हैं। अगर इस योजना को कमजोर किया गया तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब मजदूरों को होगा। इसलिए पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
इन नेताओं की रही मौजूदगी
ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अलावा OBC विभाग के अध्यक्ष विलास साहू, कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवला, प्रदेश प्रवक्ता परवेज आलम, रेणु देवी, एडवोकेट मनोज यादव, मदन महतो, आसिफ रजा, अश्वनी कुमार, आनंद अजय, डॉ. प्रकाश कुमार यादव, अजय कुमार प्रजापति, अशोक कुमार मंडल, जितेंद्र यादव, महेश्वर मंडल, प्रदीप साहू, अजीम अंसारी, धनंजय यादव, रंजीत यादव, रंजीत साहू सहित कई अन्य नेता भी शामिल हुए।
जनता से समर्थन की उम्मीद
कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और MANREGA को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।




