पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मकर संक्रांति पर मां आकर्षिणी का लिया आशीर्वाद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरूवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खरसावां में मां आकर्षिणी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रहीं। पूजा के बाद अर्जुन मुंडा ने लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

अर्जुन मुंडा ने इस शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, रामनाथ महतो सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share This Article