सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी को श्रद्धांजलि दी। सुदेश महतो पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुदेश ने कहा कि बाबा तिलका मांझी का बलिदान अविस्मरणीय है।

गौरतलब है कि बाबा तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 को हुआ था। वे 13 जनवरी 1785 को शहीद को गए थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।