Latest Newsबिहारपूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है। आरोप है कि नीट छात्रा की सं दिग्ध मौत के बाद अमिताभ दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के साथ-साथ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पुलिस और प्रशासन पर कई गंभीर और भ्रामक आरोप लगाए थे।

पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की रहने वाली नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में भ्रामक पोस्ट डालने का आरोप अमिताभ दास पर लगा है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी की गई है। मौके पर पाटलिपुत्र और चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस मौजूद थी। नीट छात्रा की मौत चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई थी, पूर्व आईपीएस अमिताभ दास लगातार इस केस को लेकर विवादित बयान दे रहे थे। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डाल रहे थे, इसी मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस कई दिनों से सोशल मीडिया पर दिये गये उनके बयान और पोस्ट की मॉनिटरिंग कर रही थी। जिसमें पुलिस ने पाया कि सोशल मीडिया के यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामला जो चित्रगुप्तनगर थाने में कांड संख्या 44/26 दर्ज है, इसी से संबंधित केस में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास एंव अन्य लोगों ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट अपलोड किया है। पुलिस का ऐसा मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट से इस केस के अनुसंधान को प्रभावित किया जा रहा है। संभवतः इसी को लेकर पुलिस की टीम अमिताभ दास के आवास पर तलाशी और छापेमारी के लिए पहुंची। इस बीच अमिताभ दास की तबीयत खराब होने और उन्हे रूबन अस्पताल ले जाए जाने की खबर आई है। छापेमारी के दौरान इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात की गई थी। बता दें कि पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। जहां एक तरफ पुलिस इसे अलग नजरिए से देख रही थी, वहीं अमिताभ दास जैसे एक्टिविस्ट इस पर लगातार सवाल उठा रहे थे। अब पुलिस ने उनके खिलाफ ‘कानूनी शिकंजा’ कसना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

खबरें और भी हैं...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...