नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सभी देशवासियों को भक्ति, शक्ति और भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।” अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर एक्स पोस्ट में महामृत्युंजय मंत्र लिखा और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।




