रांची : हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सोमवार को नगड़ी की जिला परिषद सदस्य पूनम देवी के अस्वस्थता की खबर सुन कर ऑर्किड अस्पताल में जा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान नवीन जायसवाल ने चिकित्सकों से बात कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। नवीन ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर सामाजिक कार्यों में पूर्व की भांति अपनी सहभागिता निभाएं।




