यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने बताया कि पिछले महीने हुई उसके निदेशक मंडल की बैठक में 11 फरवरी, 2026 से या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, कुमार के कार्यकाल को एक साल के विस्तार को मंजूरी देने का निर्णय किया था। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 2020 में केंद्र सरकार ने कंपनी के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एक नए निदेशक मंडल के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे 20 जनवरी, 2020 को उच्चतम न्यायालय ने मंजूरी दे दी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।