राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सामान्य लोक साहित्य पुस्तक का विमोचन

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची विश्वविद्यालय के खोरठा भाषा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. निरजन कुमार महतो की पुस्तक सामान्य लोक साहित्य का विमोचन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। राज्यपाल ने इस साहित्यिक कृति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

डॉ.निरंजन कुमार महतो की पुस्तक सामान्य लोग साहित्य सामान्य आम जन लोगों के भाषा-संस्कृति पर आधारित है। इसमें आम जन के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में मुख्य रूप से लोक साहित्य की अवधारणा, लोकगीत, लोक कथा, लोक गाथा, लोक नाट्य, लोकोक्ति, मुहावरा,पहेली तथा लोक मंत्र शामिल है। यह पुस्तक विधार्थियों और प्रतियोगी छात्रों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।

पुस्तक विमोचन में झारखंड के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सह मानवशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश उरांव, खोरठा भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुमारी शशि, झारखंड सरकार आर टी ए सदस्य डॉ.तालकेश्वर महतो, मानवशास्त्री डॉ.निलेश निशिकांत प्रधान उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।