रांची: रांची के हरमू और कोकर इलाके में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद की जाएगी। सबसे पहले बात हरमू इलाके की करें तो यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान पटेल चौक, चेतन टोली, बाली बगीचा, शिवदयाल नगर और आसपास के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
वहीं, कोकर इलाके में बिजली कटौती का समय थोड़ा लंबा रहेगा। यहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान हैदर अली रोड, खटाल क्षेत्र, आनंदनगर, लोवाडीह, सिस्टर बंगला, मिलन चौक (चुटिया), गणपत नगर (चुटिया), अंबेडकर नगर, अमेठिया नगर, तेतरी टोली और नामकुम समेत कई इलाकों में तय समय तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही शाम 4:30 बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिनभर की योजना बिजली कटौती को ध्यान में रखकर बनाएं।





