पलामू : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की पलामू इकाई ने छतरपुर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो सिलदागा पंचायत में पदस्थापित हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुनील कुमार पर आरोप है कि उन्होंने योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभार्थी से 6,000 रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने प्राथमिक जांच शुरू की।
रणनीति के तहत एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसीबी की टीम अपने साथ ले गई।





