मौत को दावत देता निर्माण! एलिवेटेड कॉरिडोर साइट से गिरा भारी एंगल, कार सवार परिवार बाल-बाल बचा

जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण स्थल से भारी एंगल गिरा, कार सवार परिवार बाल-बाल बचा, लापरवाही पर भड़के लोग, सड़क जाम कर विरोध जताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Accident news : मानगो स्थित डिमना चौक से बिग बाजार जाने वाले मार्ग पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है।

गुरुवार को ओम टावर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन ढांचे से सैकड़ों किलो वजनी लोहे का एंगल अचानक नीचे गिरकर सड़क से गुजर रही एक कार पर आ गिरा, हैरानी की बात यह रही कि कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि सभी लोग सुरक्षित बच निकले और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। मजदूर बिना हेलमेट और सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे हैं और ऊपर से सामान गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब सूचना के बावजूद काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।